Sunday, August 26, 2012

स्वतंत्रता दिवस समारोह

15 अगस्त, पुणे
    महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर ध्वजारोहण समारोह में छात्रों ने बढ़-चढ कर हिस्सा लिया | प्रातः ८ बजे Joint Director Col. Girish द्वारा ध्वजारोहण किये जाने के पश्चात  प्रथम वर्षीय छात्राओं ने देशभक्ति गीतों से समा बाँध दिया | इस अवसर पर Director Brig(Retd) S.K. Lahiri और अनेक शिक्षक-गण भी मौजूद थे |


हर बार की तरह जहाँ अधिकतर प्रथम वर्षीय छात्र सम्मिलित थे ,वहीँ OBH से कम ही लोग नज़र आये | उनकी मानें तो रात भर देशभक्ति चलचित्र देखने के बाद वो इतना थक गए की सुबह आँख ही नहीं खुल पायी | NSS Club द्वारा आयोजित कराए गए इस समारोह का समापन स्वादिष्ट मिठाई वितरण से हुआ | 

Wednesday, April 13, 2011

फीस की वापसी !!!!!!


सभी छात्रों के लिए यह सूचना है कि AIT मेस में दिए जाने वाले शुल्क में से ३०१० रुपयों की वापसी आज होगी|जिन छात्रों ने अभी तक अपने खाते की संख्या नहीं बताई है वे अपना DD Mr. Rodrigues, Rector, OBH, AIT से प्राप्त कर सकते हैं|



यह ध्यान में रखा जाये की जिन छात्रों के नाम नोटिस बोर्ड पर किसी भी दंड के चलते हैं वे एक "fine paid " रसीद बनवा कर DD के लिए Rector से संपर्क करें|




वह DD ३-४:३० बजे के बीच ही छात्रों को वितरित किया जाएगा| जल्दी करें!!

Monday, March 7, 2011

AIT Feet Tappers- जीतने को तत्पर

“जीतना ही सब कुछ नही| पर जीतने कि चाह रखना ही सब कुछ है|”
इसी  सोच के साथ AIT की कोरियो टीम ने अपने कदम IIM इंदौर की तरफ बढ़ाये| जोश से सराबोर  होकर विकास रावत, BE Comp अपनी इस १३ सदस्यीय टीम का नेतृत्व करते हुए इंदौर पहुँचे|

AIT का पहला ही मुकाबला वाहन पहुँचने की रात ही था| मुद्रा नाम की इस प्रतियोगिता में नृत्य के ज़रिये किसी सामजिक समस्या को दिखाना मुख्य ध्येय था| AIT ने आतंकवाद को चुना तो सामने दिल्ली के Shri Venkateshwara College, IIM-I खुद और इन्हीं जैसी अन्य बारह मंजी हुयी टीम के साथ सामना करना पड़ा|. हालांकि AIT के पास कोई props नहीं थे, परन्तु अपने UV Lights के प्रदर्शन से वहाँ बैठे सभी दर्शकों को चौंका दिया| पहले 'हम-दम' नाम की AIT की टीम अब Feettappers के नाम से जलवे दिखा रही थी| दूसरी टीमों ने राष्ट्रीय एकता, देश की नौ प्रमुख नृत्य कलाएं, ऑस्ट्रेलिया में नस्लवाद आदि विषयों पर प्रस्तुति दी| परन्तु प्रथम पुरस्कार तो सिर्फ AIT के हाथ में ही आना था| और AITians ने RS 30,000/- अपनी झोली में डाल लिए|
 
अगले  दिन ‘STREET FREAK’, के तहत, मात्र पांच से सात सदस्यों की टीमें हो सकती थी| अतः, AITians दो भागों में बंट गए|  विकास रावत (BE Comp) के नेतृत्व में AIT की एक टीम ने पहला पुरस्कार पाया (INR 8,000/-) और अभिषेक  (SE E&TC) के नेतृत्व वाली टीम ने तृतीय स्थान पर कब्ज़ा किया|

Solo dance के तहत एक बार फिर से विकास रावत ने AIT का प्रतिनिधित्व किया| अंतिम दौर में लगभग पन्द्रह लोग ही पहुँच पाए पर सबकी आँखें Feettappers के जांबाज़ पर थी| "कहीं तो होगी वो" के गीत पर उनके hip-hop से तो निर्णायक-गण भी अपनी-अपनी कुर्सियों से उछल पड़े| इतनी प्रशंसा के बाद तो AIT के हाथ पहला ईनाम आना लाजमी था, यानी Rs 5000/-| उन्होंने साबित कर दिया कि AIT के Feettappers  की टक्कर में कोई नहीं ठहर सकता| निर्णायकों ने स्वयं विकास रावत को सलाह दी कि वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लें, जैसे DID. हम शीघ्र ही उन्हें वहाँ भी देखने की आशा रखते हैं|
AIT Feet-tappers में निम्नलिखित सदस्य थे:

विकास सिंह रावत, गैरी रोहन सिंह, राजदीप कठैत, अनिल सहरावत, आदित्य यादव, विपिन पाल बिष्ट, आशीष श्योराण, अभिषेक सिंह, गौरव नेगी, मनीष भट्ट, अतुल त्रिपाठीऔर अनिरुद्ध कौशिक|

बाहा २०११ - Easy Engineers का सफ़र

 मार्च २०१० में प्रोफेस्सर पी .वी. दोर्लिकर के मार्गदर्शन के अंतर्गत १२ सदस्यों की एक टीम का गठन किया गया| इस टीम में मैकेनिकल तथा इलेक्ट्रोनिक विभाग के छात्र  थे | इस टीम में एक BE, 9 TE  तथा  2 SE जिन्हें टाटा मोटर्स के  Brig. A.K.Shukul  तथा  RSB transmissions India ltd. ने संयोजित किया था |
दिल्ली में  देशभर की लगभग  २०० टीमों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद इस टीम का चयन  ८० अव्वल टीमों में हुआ | इस प्रतियोगिता के लिए समस्त तैयारी ब्रिगेडियर रणजीत घोष कार्यशाला, ABW. प्रोद्योगिकी निरीक्षण ५ जनवरी २०१० को था| उम्मीदों के अनुरूप AIT ने ८३ प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया था जबकि न्यूनतम अनुपालन ६० प्रतिशत की होनीं चाहिए थी|

२७ को पीतमपुरा पहुंचकर टीम ने  २८-२९  तक" ब्रेक और इंजन" परिक्षण करा लिए| 30 जनवरी को AIT के धैर्य की मुख्या परीक्षा प्रारंभ हुई |  AIT उन २५ टीमों में शामिल थी जिन्होंने ढाई घंटे "endurance run" में प्रतिस्पर्धा कि | अपनी सहनशीलता के कारण AIT ने ६०,००० रुपये का नगद इनाम जीता | इस टीम के सदस्य थे - सीरत वरैच, प्रेरणा भारती, रंजिनी राजमहेंद्र , साहिल ग्रोवर , संजय बिष्ट अमित कुमार शर्मा , केदार चौधरी, अजय यादव , कार्तिक एन., देवव्रत सिंह राठौर , नितिन कँवर और अनिरुद्ध कुमार शुकुल| टीम  के सभी सदस्यों को AIT समाचार समूह की ओर से शुभकामनाएँ|

नया नोटिस बोर्ड, नयी चमक (14 Feb 2011)

आख़िरकार Magazine बोर्ड  ने एक नए विषय के साथ अपने नए  नोटिस बोर्ड का उद्घाटन किया जो उन्हें पुस्तकालय की सीढियों के समीप एक कोने में आंवटित किया गया  है| इस बार विषय सम्बंधित था सिनेमा और संगीत जगत में होनी वाली चमक-धमक से,  और नाम रखा गया "Glitterati"|

हेलन से लेकर ऑज़ी ऑस्बार्न तक, इसमें वो सब कुछ है जो आपको देखने पर मजबूर कर देगा ....आपके क़दमों को  रोक लेगा....और आपकी नज़रों को हटने नहीं देगा | एक परंपरा के नाते, इस बोर्ड को सेमेस्टर के प्रारम्भ में ही तैयार कर लिया गया था ताकि आगे आने वाले कार्यक्रमों को समय दिया जा सके |

गौरतलब है कि ये इस साल का दूसरा बोर्ड है| इससे पहले इस बोर्ड को अगस्त में प्रस्तुत किया गया था जो बाल-कोमिक पर आधारित था|

Saturday, January 29, 2011

और धमाके के साथ वापसी

खैर, महीने भर की जी तोड़ परीक्षाओं के बाद एक बार फिर से AIT के छात्र-छात्राएं वापस आ गए हैं नए जोश और उत्साह के साथ| और साथ ही हैं नयी उत्सुकताएं|



जहां एक और पुणे के लगभग सभी कॉलेज अपने अपने Tech-Fests के प्रचार में लगे हुए थे, AIT तयारी कर रहा था कुछ नया कर दिखने की| और फिर आप सबके सामने उभर कर आये हैं तीन-तीन उत्सव, वो भी एक के बाद एक|

AIT में आने वाली नयी रौनक की शुरुआत होगी 4 फ़रवरी से शुरू होने वाले Pace के साथ| विभिन्न खेलों के लिए आमंत्रित बाहर के कॉलेज आदि की टीमें इसका आगाज़ भव्यता के साथ देखेंगी| हालांकि इस बार Pace के लिए mascot कुछ नया है, पर इसकी tag-line "What is your game" को ज्यों का त्यों रखा गया है|

अंतर्शाखा प्रतियोगिताओं से भरे हुए AIT के उत्सव Aakriti की तकनीकी दिशा अपने रंग ला रही है| नयी theme, PIXELS को लेकर आई Tech-Aakriti के लिए अभी से तय्यारियां शुरू हो गयी हैं| 8 फ़रवरी से 10 फ़रवरी तक चलने वाले इस उत्सव में भाग लेने के लिए आप यहाँ क्लिक कर के registrations करवा सकते हैं| इसके events की सूची और poster का PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये|

हमारे अपने Tech-Fest, Solutions में इस बार काफी कुछ नया है| नए events और नयी theme तो हैं ही| साथ ही अपना नया mascot "पप्पू" भी पहले से अधिक सुन्दर और प्यारा होने का दावा करता है| Solutions फ़रवरी के आखिरी के कुछ दिनों में संपन्न होने की संभावना रखता है|

बहरहाल, AIT का फ़रवरी का महीना निम्नलिखित सूची के अनुसार काफी व्यस्त रहेगा:
  1.  Feb 4-7: Pace, What's your Game?
  2. Feb 8-10: PIXELS, Back to Basics under Tech-Aakriti
  3. Feb 17-18: Gen. B. C. Joshi memorial Inter College Debate, Hammer Away
  4. Feb 19: Gen. B. C. Joshi memorial Inter College Quiz
  5. Feb 21-23: Tech-Fest, Solutions
  6. Feb 24: AIT Day

Tuesday, November 23, 2010

बास्केट बाल कोर्ट की मरम्मत

लड़कियों के मानक को मद्देनज़र रखकर बनाया गया AIT का छोटा बास्केट बाल कोर्ट, जो लगभग 3 महीनों से टूटी हुयी बास्केट और लंबे समय से टूटे हुए कोर्ट के फर्श को झेल रहा था, उसे मरम्मत के लिए आखिर चुन ही लिया गया| हफ्ते भर से उस पर रोड़ी और कंक्रीट डाल कर उसका स्तर ऊँचा कर दिया गया है और रोड़-रोलर उन पर अपनी करामात दिखा रहा है| यकीन किसी को नहीं है पर अधिकाँश छात्रों की राय है कि ये मरम्मत, हाल ही में इंस्पेक्शन पर आयी टीम द्वारा टोके जाने पर शुरू की गयी है| जबकि काफी का कहना है कि इसका काम उनके आने से पहले ही शुरू चुका था| बहरहाल, इससे कॉलेज की सुंदरता में और चार चाँद लगने की उम्मीद है|

Saturday, November 13, 2010

Boys Hostel में चोरी

आज सुबह दिन दहाड़े AIT, OBH में तीन laptop की चोरी हो गयी है| उनकी जानकारी इस प्रकार है|

Laptop 1: Dell Vostro
Laptop 2: HP
Laptop 3: Acer
समय: सुबह लगभग 7:20
Flank: 2-D

चोरी होने वाले दो लैपटॉप द्वितीय वर्ष तथा एक तृतीय वर्ष के छात्र का था| उन्होंने बताया कि सुबह 7:10 बजे खाना खाने गए थे और लगभग 7:30 तक लौट आये थे| इस दौरान चोरी के लिए ये बीस मिनट काफी थी| इसके अलावा बहुत से लड़कों के mouse, keyboard आदि सामान भी चोरी हुए हैं|

इसकी जानकारी तुरंत ही हॉस्टल के सुरक्षा कर्मचारियों और attendants को दी गयी| जल्द ही हॉस्टल से बाहर निकलने वाले तीन में से दो को पूरे दिन भर के लिए बंद कर दिया गया और हॉस्टल के कर कमरे में तलाशी ली गयी| हालांकि ऐसा बताया जा रहा है कि कॉलेज के CCTV कैमरों में किसी अजनबी शख्स को सुबह 7:30 के आस-पास परिसर के मुख्य दरवाज़े से बाहर एक बड़े बैग को कन्धों पर लेकर निकलते हुए रिकॉर्ड किया गया है पर उसे पहचाना नहीं जा सका| मेस के स्टाफ ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने ऐसे एक व्यक्ति को देखा था जो दिघी की तरफ निकल गया|

गौरतलब है कि हॉस्टल में चोरी की घटनाएं बढती जा रही हैं| पिछले साल भी बहुत से लैपटॉप, मोबाइल फोन, पेनड्राइव आदि कैश के साथ चोरी हुए थे जबकि चोर का कुछ भी अता पता नहीं चला| लोग अनुमान लगा रहे हैं कि हॉस्टल के अंदर का ही कोई बाहर के चोरों के साथ मिलकर ये चोरियाँ करवा रहा है| Desktop PC रखने वाले लड़कों में अशांति का माहौल कुछ कम है क्योंकि इस तरह दिन दहाड़े लुटने के उनके आसार कम हैं|

Saturday, October 30, 2010

नवंबर १० की परीक्षाओं के लिए सारणी

लाल रंग में वे विषय दिखाए गए हैं जो दुसरे सेमेस्टर में आते हैं- अर्थात वे उनके लिए हैं जिनका कोई subject down है|

FE, SE और TE के लिए 2008-प्रारूप और BE के लिए २००३-प्रारूप के विषय दिखाए गए है| इसीलिए TE Sem-II के विषय नहीं दिखाए गए हैं|

अधिक साफ़ देखने के लिए चित्रों पर क्लिक कीजिये|
विश्वविद्यालय की वेबसाईट से अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें|

Wednesday, October 13, 2010

AIT में खाने का स्तर फिर गिरा

"इस साल की शुरुआत में सभी से वाहवाही लूटने वाली हमारी AIT की mess दो ही महीने में वापिस लुढक कर पहले जैसा खाना बनाने लगी है" ये मानना है AIT के अधिकाँश छात्रों का| दाल में पानी अधिक, पनीर की सब्जी में पनीर नदारद और सूखी रोटियाँ उस बात की गवाही बिल्कुल नहीं देती जिसकी आशंका 2010 के नए सत्र के साथ की गयी थी| Mess कमीटी ने हालाँकि खाने की गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए प्रयास जारी रखे हैं पर जब तक लोग कमीटी के सदस्यों को ही जाकर कुछ नहीं कहेंगे, वे भी कुछ नहीं कर सकते| कई बार खाते खातेभोजन में कंकर निकले हैं पर जब शिकायत दर्ज करने कि लिए छात्र शिकायत-पुस्तिका मांगते हैं तो कर्मचारी "ये आखिरी बार है" कह कर माफी मांग लेते हैं| लाख कहने पर भी शिकायत पुस्तिका को सामने नहीं लाया जाता| नियम के अनुसार शिकायत पुस्तिका हर समय उपलब्ध होनी चाहिए, ना कि अंदर से मंगाने की ज़रूरत पड़े|

TE E&TC के नरेंदर उर्फ कमांडर का कहना है कि खराब खाने की वजह से उनके स्वस्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ा है| नरेंदर को आँखों की कमजोरी की समस्या है तथा उनके अपने शब्दों में उन्हें "हर वस्तु के तीन प्रतिबिम्ब दिखाई देने शुरू हो गए हैं" और इसका इलज़ाम वे mess के खाने पर निडर होकर खुले-आम डालते हैं| अब ये तो MH में विशेषज्ञों द्वारा उन पर किये गए परीक्षणों के निर्णयों से ही पता चलेगा कि उनकी इस कमजोरी की वजह वाकई mess का खाना है या कुछ और|

पैसा चाहिए? अगले सेमेस्टर तक इन्तज़ार करो!!

AIT अपने छात्रों को mess के रविवार के खाने को paid करने के बाद जो पैसा वापस देने वाला था उसके बारे में प्रशासन ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई है| छात्रावास के रेक्टर श्री मान रोड्रीग्स से पूछने पर पता चला है कि उस पैसों की वापसी के लिए सभी छात्रों को (FEs को छोड़ कर)अगले सेमेस्टर तक इन्तज़ार करना होगा|

साथ ही वो पैसा कितना वापस होगा इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता| एक अनुमान के अनुसार लगभग ` 3000 वापस किये जायेंगे| पर उड़ती अफवाहें तो यहाँ तक कह रही हैं कि छात्रावास में बिजली की जो अधिक आपूर्ति की जा रही है उसकी वजह से इन ` 3000 में से और ` 1800 काट लिए जायेंगे| अब ये तो छात्र ही जानते हैं कि बिजली की आपूर्ति कितनी की गयी है| पिछले साल परीक्षाओं के दिनों में भी रात को OBH, NBH में बिजली न होना पर GH और AIT-MG Road की street-lights में बिजली का अवश्यम्भावी होना लड़कों का सर दर्द बना रहा| अगर ये ` 1800 की अफवाह सही है और महाविद्यालय-प्रशासन यदि वाकई ऐसे फैंसले कर चुका है तो आशा है कि जहाँ बिजली का नाम लिया गया है, वहाँ काम भी वैसा ही हो|

(यदि आपको  ( ` )  इन दो paranthesis के बीच में रूपये का नया चिन्ह नहीं दिखाई दे रहा है, तो यहाँ क्लिक करें| इससे एक Font file (ttf) डाउनलोड होगी| उसे अपने कंप्यूटर में संस्थापित करें| अधिक सहायता के लिए मेल करें|)

Sunday, October 10, 2010

पुलिस ने पकड़ा AITians को - अक्टूबर 10, 2010

भारत में CWG के भ्रष्टाचार की ख़बरों के बाद भी पुलिस अपनी आदतों से बाज़ नहीं आई| आज AIT के 4 छात्रों को पुलिस ने पल्सर बाइक पर लाइसेंस ना होने कि वजह से पकड़ा और आर्थिक दंड लगाया| पर जब उन्हें उक्त पैसे अदा किये गए तो वे अपनी बात से पलट गए और रिश्वत देने को कहने लगे| रिश्वत के लिए छात्रों द्वारा मना करने पर उन छात्रों को वहाँ मौजूद अफसर ने उन्हें डरा कर रिश्वत वसूलने का प्रयास किया| उन्हें ये कह कर आखिर अपनी जेब में पैसे भरवा ही लिए कि यदि उक्त रकम अदा नहीं की गयी तो वे सभी 4 छात्रों को शक के बिनाह पर अंदर कर देंगे|

कंप्यूटर शाखा के चार छात्र ज़ैनुल हसन खान (BE), मन्जीत नांदल (TE), विनीत शर्मा (TE) और नितिन ग्रेवाल (TE) आज शाम जब विश्रांतवाड़ी के समृद्धि रेस्टोरेंट से खाना खाकर निकले तो बाहर निकलते ही ज़ैनुल हसन के पैर में असमय चोट लग जाने कि वजह से चारों का कुछ समय व्यर्थ हो गया| इससे उनके कॉलेज में 11 बजे के समय पर पहुचने की गुंजाइश कम हो गयी| अतः मजबूरी में उन्होंने निर्णय लिया कि वे चारों एक ही बाइक पर कॉलेज जायेंगे तो समय पर पहुँच जायेंगे| लाइसेंस ज़ैनुल के पास था पर वो चलने कि हालत में नहीं थे| इसलिए विनीत को ही बिना लाइसेंस के बाइक चलानी पड़ी|

पुलिस ने दो से अधिक लोग बिठाने के जुर्म में 400 रूपये तथा बिना लाइसेंस का जुर्म 300 रूपये लगाया| छात्रों ने गलती तो क़ुबूल की| पर साथ ही RTI के अपने हक़ के अनुसार जुर्माने की लिस्ट देखने की भी इच्छा ज़ाहिर की जिसमें किस जुर्म पर कितना दंड होगा, लिखा हो| अफसर ने उन्हें बिना लाइसेंस के 300 रूपये तो दिखाए पर दो से अधिक लोगों के बैठने के 400 रूपये दिखने से पहले बौखला गए और अंदर डालने के लिए डराने लगे| अंततः ग्रेवाल को नजदीकी ATM से पैसे निकालने की अनुमति दी गयी तथा तब तक बाकी तीनों वहीँ बैठे रहे| पर उनके वापस आने से पहले ही नांदल ने पुलिस वालों से बात कर के मात्र 400 रूपये पर ही मना लिया| अंततः वे सभी बड़ी मुश्किल से समय पर वापस कॉलेज पहुच सके|

तथ्य की बात ये है की जिस बात का जुर्माना पुलिस ने 400 रूपये बताया था, वाकई में भारत सरकार के अनुसार उसका असली जुर्माना 100 रूपये है| ये बात इन सबको वापस आकार इन्टरनेट पर जांचने पर पता चली| ये तो सच है कि जो 400 रूपये सरकार के राजकीय कोष में छात्र वैध तरीके से जमा करने पर जोर दे रहे थे, उन्ही 400 रुपयों को हमारी पुलिस ने अवैध रूप से अपनी जेब में भर लिया|

NEXUS 2010 - अक्टूबर 9, 2010

एक तरफ जहाँ BCJ में यूरेका कप चल रहा था वहीँ दूसरी तरफ BCJ के पास ही की कक्षा में NEXUS Alumni meet का आयोजन किया जा रहा था| इसे Propalsm Network की सहायता से आयोजित करवाया गया था तथा ये इस साल की दूसरी Alumni meet थी (तकनीकी जागरूकता को लेकर पहली)| आयोजन में विशेष बल BEs और TEs तकनीकी रूप से सक्षम कैसे बनें, इस बात पर दिया गया था| हालांकि सत्र के व्याख्यान में SEs और FEs को भी भाग लेने की अनुमति दी गयी थी|

व्याख्यान के बाद एक छोटी सी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को उचित आवश्यक सामान के साथ एक समस्या दी गयी तथा उसी सामान का प्रयोग कर के उपयुक्त समस्या को सुलझाने के लिए समस्या-संतुष्टि के उपकरण बनाने को कहा गया|

आयोजनों कि ज़िम्मेदारी PRs को दी गयी थी|

Saturday, October 9, 2010

यूरेका कप: तीसरा दौर - अक्टूबर 9, 2010

यूरेका कप में 40 पंजीकृत प्रतिभागी टीमों में से सिर्फ 16 को ही दूसरे दौर में प्रवेश मिला तथा सिर्फ 6 ही आज तीसरे दौर में पहुंची| इन में से प्रथम 3 के चयन के पश्चात महाविद्यालय के निदेशक, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर, श्रीमान एस. के. लहरी के कर कमलों द्वारा पुरस्कार वितरण का भी आयोजन करवाया गया| तत्पश्चात, वहीँ पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य, श्रीमान वी. पी. गोसावी द्वारा पूर्व-गतिविधि 'Model-Making 2010' की भी चयनित 2 टीमों को पुरस्कार दिलवाए गए|

उक्त यूरेका कप सुबह 9:15 पर शुरू किया जाना निर्धारित था परन्तु कुछ तकनीकी समस्याओं कि वजह से लगभग आधे घंटे की देरी से शुरू किया गया| छः निर्णायकों के एक मंडल की पारखी नज़रों ने सभी टीमों के स्वनिर्मित नवोंमेषणों को समझा व उनके सिद्धांत, व्यवहारिक उपयोगिता, प्रायोगिग संभावनाओं तथा प्रस्तुति के तरीकों को मद्देनज़र रखते हुए उचित परिणाम घोषित किये|

इन गतिविधियों के अध्यक्ष तथा कंप्यूटर विभाग के मुख्य, श्रीमान ढोरे ने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है तथा आने वाले समय में हम इस प्रकार के नवोंमेषणों को व्यवहारिक रूप में लागू करने कि आशा रखते हैं| उन्होंने यूरेका कप के मध्यस्थ सदस्य, ऋतंभरा, सुरेन्द्र, रंजनी, अनिरुद्ध, अव्जीत, प्रेरणा तथा सुब्रोतो को सफल आयोजन के लिए बधाई दी|

आज के कप में प्रथम पुरस्कार (` 3000) अमन जमवाल तथा सुनील मिश्रा को मिला|
द्वितीय पुरस्कार (` 2000) विनीत शर्मा, नितिन ग्रेवाल, अभिषेक झा तथा नीरज परमार को मिला|
तृतीय पुरस्कार (` 1000) विनय मोर, पंकज पूनिया तथा विकास नेहरा को मिला|

गौरतलब है कि यूरेका कम Microsoft द्वारा आयोजित Imagine Cup का ही एक छोटा रूपांतरण है जिससे महाविद्यालय स्तर पर ही विद्यार्थियों की उच्च कोटि की सोच को प्रेरणा मिली है और मिलती रहेगी|

Wednesday, October 6, 2010

Baja SAE भारत 2011

जानी मानी प्रतियोगिता, BAJA SAE भारत में हमारा कॉलेज एक बार फिर से भाग लेने जा रहा है| पिछले साल के शानदार प्रदर्शन के बाद इस बार AITians और भी अधिक महत्वकांक्षी हैं| तथ्य की बात यह है कि इस बार हमारे महाविद्यालय से दो टीम भेजी जायेंगी जिनका प्रतिनिधित्व क्रमशः एक BE तथा एक TE करेगा|

इस क्षेत्र में नयी-नयी उतरी टीम के 13 उत्साही प्रतिभागी सदस्यों में 3 लड़कियां भी शामिल हैं|

Tuesday, October 5, 2010

Submission का प्रहार - फच्चों खबरदार|

जैसे जैसे सेमेस्टर का अंत निकट आ रहा है,वैसे वैसे Journals लिखने का काम जोर शोरों से पर होता जा रहा है| व्यंग्यात्मक तौर पर प्रथम वर्ष किसी छात्र के लिए उतना बुरा भी नहीं होता जितना कहा जाता है क्योंकि यही वह समय है जब कोई छात्र सभी शाखाओं के पाठ्यक्रमों से होकर गुज़रता है और जान जाता है कि जिस शाखा को उसने चुना है, वह उसके लिए उचित है भी या नहीं|

प्रथम वर्ष के जो छात्र तिमाही परीक्षाओं में विफल हो गए थे उन्हें हर रोज डोम में पढ़ने के लिए रात के 9 बजे से 11 बजे तक भेजा जाता है| अब ये तो भगवान ही जानता है कि उस दौरान वे कितना पढते हैं| पर ये सच है कि इस से वे कम से कम अपने वरिष्ठ छात्रों के द्वारा किये जाने वाले submission के प्रहारों से अवश्य बच जाते हैं|

अनुमान लगाया जा रहा है कि submissions का काम अब से लगभग पन्द्रह दिन के भीतर ही समाप्त हो जायेगा तथा प्रयोग-परीक्षाएं भी इस महीने कि 29 तारीख से निर्धारित होंगी|

Monday, October 4, 2010

कोई बारिश में नाच उठता है, तो कोई उसमें सिर्फ भीग कर रह जाता है

एक और जहाँ सावन कुछ लोगों के लिए नृत्य कि वजह बन जाता है, वहीँ कुछ लोगों के लिए सावन किसी बारिश के मौसम से बढ़ कर कुछ भी नहीं होता| यही साबित कर दिखाया आज AIT कि छत्राओं ने| आज शाम कि तेज बारिश में जब ज़्यादातर लोग स्वयं को जल्द से जल्द किसी छत के नीचे ले जाने कि फ़िक्र में लगे हुए थे, वहीँ हमारे कॉलेज कि छात्राएं आसमां को अपनी छत बना कर निकल पड़ी उसमें भीगने के लिए| आज उनके छात्रावास के सामने ऐसा ही कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला जैसा यहाँ चित्र में दिख रहा है|

मज़े कि बात ये है कि इस मस्ती भरे मौसम में वो आज समय पर भोजन करना भी भूल गयी पर इससे उन्हें Maggi का लजीज स्वाद चखने का एक और बहाना मिल गया|

Effervescence - सितम्बर 2010 अंक

प्रौद्योगिकी बोर्ड, AIT ने अंततः अपने मासिक समाचार पत्र "Effervescence ...  the spark within" का शुभारंभ कर दिया है|  इसके पहले संस्करण के पहले पन्ने की शुरुआत बोर्ड के परिचयात्मक लेख एवं BAJA की सुर्ख़ियों के साथ हुयी|

"हम इसके माध्यम से कॉलेज के भीतर और बाहर तकनीकी प्रगति का प्रचार करने की आशा रखते हैं" - ये कहना है संपादक का| ये तो सत्य है की इस अखबार से पुणे में एयर बाहर भी, कॉलेज की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी|

वर्तमान में Effervescence को "केवल निजी संचलन के लिए" ही रखने का इरादा है|

Friday, October 1, 2010

यूरेका कप: दूसरा दौर - अक्टूबर 1, 2010

यूरेका कप के लिए पहले दौर के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं और दुसरे दौर के लिए चयनित टीमों की टीम के सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से सन्देश भेज दिये गए हैं| 'कप' के आयोजकों ने टीमों से कहा है कि 2 अक्टूबर 2010 को OAC में 5:00 PM पर रिपोर्ट करें|
हर टीम के प्रति कम से कम एक सदस्य की उपस्थिति अपेक्षित समय पर आवश्यक है, ऐसा न करने पर, टीम को निरर्हित कर दिया जाएगा| बैठक के लिए मुख्य मुद्दा राउंड 2 के लिए नियमों की चर्चा रहेगा| दूसरा दौर 9 अक्टूबर, शनिवार को BCJ हॉल में सुबह 9:15 पर शुरू होगा|

4:30 के बाद outpass पर प्रतिबन्ध: सितम्बर 30, 2010

अयोध्या फैसले के अवसर पर कल शहर के लगभग सभी कॉलेजों में छुट्टी थी| परन्तु AIT के अधिकाँश छात्र कॉलेज परिसर में ही निवास करते हैं, इस बात को ध्यान में रखते हुए, कल भी कॉलेज खुला रहा तथा अत्यंत ही सुचारू रूप से कार्यान्वित रहा|
जहाँ एक तरफ बाबरी मस्जिद के तोड़े जाने से सम्बंधित परिणामों को लेकर किसी भी प्रकार के साम्प्रदायिक दंगो से डरी हुयी हमारी भारत सरकार आज स्वयं चौकस थी वहीँ  कॉलेज प्रशासन ने भी सैनिकों के बच्चों की सुरक्षा के लिए कल आदेश पारित कर दिए. किसी भी छात्र को कल महाविद्यालय के परिसर से 4:30 के बाद बाहर निकलने कि अनुमति नहीं दी गयी| कुछ छात्रों को इन आदेशों के साथ थोड़ी बहुत समस्या तो महसूस हुयी परन्तु अंततः, यह साधारण के लिए हित में उठाया गया कदम था| सौभाग्य से, देश ने शांति के साथ फैसले का स्वागत किया और प्रतिबंध 1 October को हटा दिया गया|