Tuesday, November 23, 2010

बास्केट बाल कोर्ट की मरम्मत

लड़कियों के मानक को मद्देनज़र रखकर बनाया गया AIT का छोटा बास्केट बाल कोर्ट, जो लगभग 3 महीनों से टूटी हुयी बास्केट और लंबे समय से टूटे हुए कोर्ट के फर्श को झेल रहा था, उसे मरम्मत के लिए आखिर चुन ही लिया गया| हफ्ते भर से उस पर रोड़ी और कंक्रीट डाल कर उसका स्तर ऊँचा कर दिया गया है और रोड़-रोलर उन पर अपनी करामात दिखा रहा है| यकीन किसी को नहीं है पर अधिकाँश छात्रों की राय है कि ये मरम्मत, हाल ही में इंस्पेक्शन पर आयी टीम द्वारा टोके जाने पर शुरू की गयी है| जबकि काफी का कहना है कि इसका काम उनके आने से पहले ही शुरू चुका था| बहरहाल, इससे कॉलेज की सुंदरता में और चार चाँद लगने की उम्मीद है|

Saturday, November 13, 2010

Boys Hostel में चोरी

आज सुबह दिन दहाड़े AIT, OBH में तीन laptop की चोरी हो गयी है| उनकी जानकारी इस प्रकार है|

Laptop 1: Dell Vostro
Laptop 2: HP
Laptop 3: Acer
समय: सुबह लगभग 7:20
Flank: 2-D

चोरी होने वाले दो लैपटॉप द्वितीय वर्ष तथा एक तृतीय वर्ष के छात्र का था| उन्होंने बताया कि सुबह 7:10 बजे खाना खाने गए थे और लगभग 7:30 तक लौट आये थे| इस दौरान चोरी के लिए ये बीस मिनट काफी थी| इसके अलावा बहुत से लड़कों के mouse, keyboard आदि सामान भी चोरी हुए हैं|

इसकी जानकारी तुरंत ही हॉस्टल के सुरक्षा कर्मचारियों और attendants को दी गयी| जल्द ही हॉस्टल से बाहर निकलने वाले तीन में से दो को पूरे दिन भर के लिए बंद कर दिया गया और हॉस्टल के कर कमरे में तलाशी ली गयी| हालांकि ऐसा बताया जा रहा है कि कॉलेज के CCTV कैमरों में किसी अजनबी शख्स को सुबह 7:30 के आस-पास परिसर के मुख्य दरवाज़े से बाहर एक बड़े बैग को कन्धों पर लेकर निकलते हुए रिकॉर्ड किया गया है पर उसे पहचाना नहीं जा सका| मेस के स्टाफ ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने ऐसे एक व्यक्ति को देखा था जो दिघी की तरफ निकल गया|

गौरतलब है कि हॉस्टल में चोरी की घटनाएं बढती जा रही हैं| पिछले साल भी बहुत से लैपटॉप, मोबाइल फोन, पेनड्राइव आदि कैश के साथ चोरी हुए थे जबकि चोर का कुछ भी अता पता नहीं चला| लोग अनुमान लगा रहे हैं कि हॉस्टल के अंदर का ही कोई बाहर के चोरों के साथ मिलकर ये चोरियाँ करवा रहा है| Desktop PC रखने वाले लड़कों में अशांति का माहौल कुछ कम है क्योंकि इस तरह दिन दहाड़े लुटने के उनके आसार कम हैं|

Saturday, October 30, 2010

नवंबर १० की परीक्षाओं के लिए सारणी

लाल रंग में वे विषय दिखाए गए हैं जो दुसरे सेमेस्टर में आते हैं- अर्थात वे उनके लिए हैं जिनका कोई subject down है|

FE, SE और TE के लिए 2008-प्रारूप और BE के लिए २००३-प्रारूप के विषय दिखाए गए है| इसीलिए TE Sem-II के विषय नहीं दिखाए गए हैं|

अधिक साफ़ देखने के लिए चित्रों पर क्लिक कीजिये|
विश्वविद्यालय की वेबसाईट से अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें|

Wednesday, October 13, 2010

AIT में खाने का स्तर फिर गिरा

"इस साल की शुरुआत में सभी से वाहवाही लूटने वाली हमारी AIT की mess दो ही महीने में वापिस लुढक कर पहले जैसा खाना बनाने लगी है" ये मानना है AIT के अधिकाँश छात्रों का| दाल में पानी अधिक, पनीर की सब्जी में पनीर नदारद और सूखी रोटियाँ उस बात की गवाही बिल्कुल नहीं देती जिसकी आशंका 2010 के नए सत्र के साथ की गयी थी| Mess कमीटी ने हालाँकि खाने की गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए प्रयास जारी रखे हैं पर जब तक लोग कमीटी के सदस्यों को ही जाकर कुछ नहीं कहेंगे, वे भी कुछ नहीं कर सकते| कई बार खाते खातेभोजन में कंकर निकले हैं पर जब शिकायत दर्ज करने कि लिए छात्र शिकायत-पुस्तिका मांगते हैं तो कर्मचारी "ये आखिरी बार है" कह कर माफी मांग लेते हैं| लाख कहने पर भी शिकायत पुस्तिका को सामने नहीं लाया जाता| नियम के अनुसार शिकायत पुस्तिका हर समय उपलब्ध होनी चाहिए, ना कि अंदर से मंगाने की ज़रूरत पड़े|

TE E&TC के नरेंदर उर्फ कमांडर का कहना है कि खराब खाने की वजह से उनके स्वस्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ा है| नरेंदर को आँखों की कमजोरी की समस्या है तथा उनके अपने शब्दों में उन्हें "हर वस्तु के तीन प्रतिबिम्ब दिखाई देने शुरू हो गए हैं" और इसका इलज़ाम वे mess के खाने पर निडर होकर खुले-आम डालते हैं| अब ये तो MH में विशेषज्ञों द्वारा उन पर किये गए परीक्षणों के निर्णयों से ही पता चलेगा कि उनकी इस कमजोरी की वजह वाकई mess का खाना है या कुछ और|

पैसा चाहिए? अगले सेमेस्टर तक इन्तज़ार करो!!

AIT अपने छात्रों को mess के रविवार के खाने को paid करने के बाद जो पैसा वापस देने वाला था उसके बारे में प्रशासन ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई है| छात्रावास के रेक्टर श्री मान रोड्रीग्स से पूछने पर पता चला है कि उस पैसों की वापसी के लिए सभी छात्रों को (FEs को छोड़ कर)अगले सेमेस्टर तक इन्तज़ार करना होगा|

साथ ही वो पैसा कितना वापस होगा इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता| एक अनुमान के अनुसार लगभग ` 3000 वापस किये जायेंगे| पर उड़ती अफवाहें तो यहाँ तक कह रही हैं कि छात्रावास में बिजली की जो अधिक आपूर्ति की जा रही है उसकी वजह से इन ` 3000 में से और ` 1800 काट लिए जायेंगे| अब ये तो छात्र ही जानते हैं कि बिजली की आपूर्ति कितनी की गयी है| पिछले साल परीक्षाओं के दिनों में भी रात को OBH, NBH में बिजली न होना पर GH और AIT-MG Road की street-lights में बिजली का अवश्यम्भावी होना लड़कों का सर दर्द बना रहा| अगर ये ` 1800 की अफवाह सही है और महाविद्यालय-प्रशासन यदि वाकई ऐसे फैंसले कर चुका है तो आशा है कि जहाँ बिजली का नाम लिया गया है, वहाँ काम भी वैसा ही हो|

(यदि आपको  ( ` )  इन दो paranthesis के बीच में रूपये का नया चिन्ह नहीं दिखाई दे रहा है, तो यहाँ क्लिक करें| इससे एक Font file (ttf) डाउनलोड होगी| उसे अपने कंप्यूटर में संस्थापित करें| अधिक सहायता के लिए मेल करें|)

Sunday, October 10, 2010

पुलिस ने पकड़ा AITians को - अक्टूबर 10, 2010

भारत में CWG के भ्रष्टाचार की ख़बरों के बाद भी पुलिस अपनी आदतों से बाज़ नहीं आई| आज AIT के 4 छात्रों को पुलिस ने पल्सर बाइक पर लाइसेंस ना होने कि वजह से पकड़ा और आर्थिक दंड लगाया| पर जब उन्हें उक्त पैसे अदा किये गए तो वे अपनी बात से पलट गए और रिश्वत देने को कहने लगे| रिश्वत के लिए छात्रों द्वारा मना करने पर उन छात्रों को वहाँ मौजूद अफसर ने उन्हें डरा कर रिश्वत वसूलने का प्रयास किया| उन्हें ये कह कर आखिर अपनी जेब में पैसे भरवा ही लिए कि यदि उक्त रकम अदा नहीं की गयी तो वे सभी 4 छात्रों को शक के बिनाह पर अंदर कर देंगे|

कंप्यूटर शाखा के चार छात्र ज़ैनुल हसन खान (BE), मन्जीत नांदल (TE), विनीत शर्मा (TE) और नितिन ग्रेवाल (TE) आज शाम जब विश्रांतवाड़ी के समृद्धि रेस्टोरेंट से खाना खाकर निकले तो बाहर निकलते ही ज़ैनुल हसन के पैर में असमय चोट लग जाने कि वजह से चारों का कुछ समय व्यर्थ हो गया| इससे उनके कॉलेज में 11 बजे के समय पर पहुचने की गुंजाइश कम हो गयी| अतः मजबूरी में उन्होंने निर्णय लिया कि वे चारों एक ही बाइक पर कॉलेज जायेंगे तो समय पर पहुँच जायेंगे| लाइसेंस ज़ैनुल के पास था पर वो चलने कि हालत में नहीं थे| इसलिए विनीत को ही बिना लाइसेंस के बाइक चलानी पड़ी|

पुलिस ने दो से अधिक लोग बिठाने के जुर्म में 400 रूपये तथा बिना लाइसेंस का जुर्म 300 रूपये लगाया| छात्रों ने गलती तो क़ुबूल की| पर साथ ही RTI के अपने हक़ के अनुसार जुर्माने की लिस्ट देखने की भी इच्छा ज़ाहिर की जिसमें किस जुर्म पर कितना दंड होगा, लिखा हो| अफसर ने उन्हें बिना लाइसेंस के 300 रूपये तो दिखाए पर दो से अधिक लोगों के बैठने के 400 रूपये दिखने से पहले बौखला गए और अंदर डालने के लिए डराने लगे| अंततः ग्रेवाल को नजदीकी ATM से पैसे निकालने की अनुमति दी गयी तथा तब तक बाकी तीनों वहीँ बैठे रहे| पर उनके वापस आने से पहले ही नांदल ने पुलिस वालों से बात कर के मात्र 400 रूपये पर ही मना लिया| अंततः वे सभी बड़ी मुश्किल से समय पर वापस कॉलेज पहुच सके|

तथ्य की बात ये है की जिस बात का जुर्माना पुलिस ने 400 रूपये बताया था, वाकई में भारत सरकार के अनुसार उसका असली जुर्माना 100 रूपये है| ये बात इन सबको वापस आकार इन्टरनेट पर जांचने पर पता चली| ये तो सच है कि जो 400 रूपये सरकार के राजकीय कोष में छात्र वैध तरीके से जमा करने पर जोर दे रहे थे, उन्ही 400 रुपयों को हमारी पुलिस ने अवैध रूप से अपनी जेब में भर लिया|

NEXUS 2010 - अक्टूबर 9, 2010

एक तरफ जहाँ BCJ में यूरेका कप चल रहा था वहीँ दूसरी तरफ BCJ के पास ही की कक्षा में NEXUS Alumni meet का आयोजन किया जा रहा था| इसे Propalsm Network की सहायता से आयोजित करवाया गया था तथा ये इस साल की दूसरी Alumni meet थी (तकनीकी जागरूकता को लेकर पहली)| आयोजन में विशेष बल BEs और TEs तकनीकी रूप से सक्षम कैसे बनें, इस बात पर दिया गया था| हालांकि सत्र के व्याख्यान में SEs और FEs को भी भाग लेने की अनुमति दी गयी थी|

व्याख्यान के बाद एक छोटी सी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को उचित आवश्यक सामान के साथ एक समस्या दी गयी तथा उसी सामान का प्रयोग कर के उपयुक्त समस्या को सुलझाने के लिए समस्या-संतुष्टि के उपकरण बनाने को कहा गया|

आयोजनों कि ज़िम्मेदारी PRs को दी गयी थी|